फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे रहने को मजबूर हुए गोडियन पुरवा के कटान पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के रमियाबेहड़ ब्लॉक में जारी है घाघरा नदी का कहर
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड डलवा रहा है बालू भरी बोरियां
धौरहरा। तहसील क्षेत्र के रमियाबेहड़ ब्लॉक के बाछेपारा और गोडियन पुरवा में घाघरा नदी के कटान ने गोडियन पुरवा के आठ घरों को निगलकर उनमें रह रहे लोगों को बेघर कर दिया है। ग्रामीण सड़क किनारे अपना आशियाना बनाने को मजबूर हैं।
गोडियन पुरवा में घाघरा नदी ने उमेश, राम, ब्रजेश, धीरज के घर को अपना निशाना बनाया है। कभी भी इन ग्रामीणों के घर नदी में कट सकते हैं। घाघरा के विकराल रूप को देखकर ग्रामीणों में दहशत है। गोडियन पुरवा, बाछेपारा, बिंजहा में घाघरा नदी ने भूमि का कटान तेज कर दिया है। गोडियन पुरवा में अयोध्या, नसरत खान, गिरजा दयाल, शिव प्रसाद, मुंशी, हरी नरायन, मनोज कुमार आदि किसानों की फसल लगी भूमि को घाघरा नदी ने निगल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड के द्वारा बचाव कार्य में सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और बोरियों में बालू भरकर कटान को रोका जा रहा है, जबकि बालू भरी बोरी नदी में डालते ही वह तेज धार में बह जा रही है। कटान पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिली है और न ही कोई हाल ही पूछने आया है। वहीं एसडीएम हर बार सिर्फ कोरे वादे करती नजर आ रही हैं।
लेखपाल को भेजकर कटान पीड़ितों का सर्वे कराया जा रहा है। सभी पीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता दिलाई जाएगी।
- रेनू, एसडीएम धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें