फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरौंछा की बाघिन ने पड्डे को मार डाला

Thu, 24 Jul 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इसी पिंजरे के पास वन विभाग ने बांधा था पड्डा। स्रोत- वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघिन लगातार ठिकाना बदल रही है। वन विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत पिंजरे के बाहर पड्डे को बांधा गया, जिसे बाघिन ने मार डाला।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि उसकी गतिविधियों का अध्ययन के बाद गोला वन क्षेत्र के झंझटपुर गांव के पास पिंजरा लगाया गया है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए गांव के पास लगाए गए कैमरे में उसकी तस्वीर कैद होने से इस बात अनुमान लगाया गया है कि गन्ने के खेतों में पानी भरा होने से वह ऊंचे स्थानों के आसपास भ्रमण कर रही है।
इसे देखते हुए बुधवार रात झंझटपुर गांव के पास एक ऊंचे स्थान पर लगाए गए पिंजरे के बाहर एक पड्डा बांधा गया। बुधवार रात बाघिन ने पड्डे पर हमला कर उसे निवाला बनाया। योजना के मुताबिक, दो दिन तक बाहर और फिर पिंजरे के अंदर पड्डा बांधा जाएगा। आसान शिकार के लालच में पिंजरे में पहुंचते ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें