फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घरों में घुसकर दो कुत्तों को उठा ले गया बाघ

Mon, 18 Aug 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा के मोहल्ला झन्नापारा में दो घरों पर धावा बोलते हुए दो पालतू कुत्तों को बाघ उठा ले गया। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वन विभाग को सूचना देने के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला झन्नापारा निवासी मुन्नालाल के मुताबिक गांव में बीती देर रात के आसपास उसके घर में एक बाघ घुस आया और कुत्ते को दबोचकर पास के ही गन्ने के खेतों की तरफ ले जाने लगा। हल्ला होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया और डंडे से पीटने के बाद भी बाघ ने कुत्ते को नहीं छोड़ा और गन्ने के खेत में ले जाकर गायब हो गया। आंगन में लेटी मुन्नालाल की मां बाल-बाल बच गइ।
घर के अंदर बाघ आ जाने से दहशत फैल गई है। सूचना पर वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उधर कस्बा के पीएचसी के पीछे मोहल्ले से रात में तसव्वुर अली के कुत्ते को भी बाघ उठा ले गया। जिससे बाघ की दहशत ग्रामीणों में फैली हुई है। इस बारे में रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि रजागंज के पास कैमरे लगाए जा रहे हैं और मझगईं के घरों में बाघ नहीं तेंदुआ घुसा था। लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें