उचौलिया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बे के देवीस्थान मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की दधिकांदो शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
जगह-जगह ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आगे- आगे श्रद्धालु धर्म पताका हाथ में लेकर भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। पीछे डीजे पर मधुर भक्ति गीत बज रहे थे। शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते थिरकते और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करते रहे।