फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशुबाड़े में घुसकर बछड़ा उठा ले गया बाघ

विज्ञापन
पशुबाड़े में मौजूद बाघ के पगचिन्ह।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज के जंगल से निकला एक बाघ हरदुआ फार्म के पशुबाड़े में घुस गया। खूंटे में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे मुंह में दबाकर ले गया।
विज्ञापन

मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ फार्म निवासी कमलेश कुमार के पशुबाड़े में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एक बाघ घुस गया। जहां उसने अन्य पशुओं के साथ खूंटे से बंधे करीब 11 माह के बछड़े पर हमला किया और जबड़े में दबाकर जंगल की ओर चला गया। आवाज सुनकर घर से बाहर निकले ग्रामीणों को पशुबाड़े के पास बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए।
यह देख ग्रामीण उल्टे पांव भाग खड़े हुए और घरों में दुबक गए। सूचना पर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल के आसपास पगचिह्न देख बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की है। बछड़े के शव की तलाश के लिए टीम ने घटनास्थल के आस-पास काफी देर तक छानबीन की, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से निकलकर बाघ आए दिन आबादी के पास पहुंच रहा है। बाघ हमले के डर से ग्रामीण खेतों की ओर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। शाम ढलने से पहले लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। इससे परेशान लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़वाने की मांग की है।
-
हरदुआ फार्म में बाघ के एक बछड़े को उठा ले जाने की सूचना मिली है। शव बरामद नहीं हुआ है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दोबारा बाघ दिखने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन

- साजिद हसन, रेंजर, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें