फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन में हटा लें अतिक्रमण, फिर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
नोटिस चस्पा करते पालिका कर्मी  स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पानी निकास के इंतजामों की पोल खुली तो पालिका को नाले से अतिक्रमण हटवाने की याद आई है। वर्षों से पक्का निर्माण कर नाले पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश का पानी शहर के खपरैल बाजार, जवाहर बाजार, सर्राफा आदि स्थानों पर भर गया था। पानी दुकानों तक पहुंच गया। कई अन्य स्थानों पर जलभराव हुआ। पालिका ने आर्य कन्या चौराहे पर खुदाई कराई तो ताला अवरुद्ध मिला। मुख्य बाजार के इस नाले पर लाेगों ने पक्का निर्माण करा रखा रखा है। पालिका ने अतिक्रमण हटवाने के लिए नोटिस जारी किया है। खपरैल बाजार और अन्य स्थानों पर चस्पा किए गए नोटिस में कहा कि तीन दिन के अंदर अतिक्रमण स्वयं हटवा लें, अन्यथा पालिका अपने संसाधनों से अवैध अतिक्रमण को पुलिस बल के साथ हटवाएगी। जिस पर होने वाला खर्चा भी अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें