फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशुबाड़े में घुसकर बाघ ने बछड़े को मार डाला

विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों  संग वन विभाग की टीम। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से निकला बाघ सोमवार की रात हरदुआ फार्म निवासी कमलेश के पशुबाड़े में घुस गया। जहां उसने खूंटे में बंधे बछड़े पर हमला कर मार डाला। उसे घसीटकर गांव के पास गन्ने खेत में ले गया और खा गया।
विज्ञापन

बछड़े के रंभाने और कुत्तों के भौंकने पर नींद से जागे परिजनों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार सुबह पहुंची वन कर्मियों की टीम ने घटनास्थल पर पगचिह्न और गन्ने में अधखाया शव मिलने पर देखकर बाघ मौजूदगी की पुष्टि की है।
मैलानी रेंजर साजिद हसन ने बताया कि हरदुआ फार्म पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दोबारा दिखलाई देने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें