फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय टीम ने दोनों पक्षों के लिए बयान 

Wed, 31 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
रिकार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बम्हनपुर स्थित रामाधीन इंटर कालेज में विवाद का मामला
विज्ञापन

कालेज में ठप रहा शिक्षण कार्य
बम्हनपुर स्थित रामधीन इंटर कालेज में डीआईओएस के आदेश पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने दोनों पक्षों के कलम बंद बयान लिए। इस दौरान टीम ने एक शिक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन

डीआईओएस के आदेश पर धौरहरा राजकीय इंटर कालेज प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शारदा नगर स्थित इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सक्सेना, बेहजम के प्रधानाचार्य राजनरायण वर्मा करीब दस बजे कालेज पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आफिस पहुंचकर शिक्षक जोखूराम, सुशील कुमार मिश्रा, विमल कुमार, सतेंद्र कुमार समेत पांच लोगों के बयान लिए। उसके बाद टीम ने बारी बारी से दूसरे पक्ष के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वर्मा, प्रबंधक विजय जायसवाल और अन्य शिक्षकों से कलम बंद बयान लिए। टीम ने कक्षा छह की दो छात्राओं से भी बयान दर्ज किए। इस दौरान कालेज में शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा। बच्चे दिन भर कक्षाओं के बाहर घूमते देखे गए। टीम ने जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी है। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि बयान अवलोकन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें