बीडीओ ने बैठक में शामिल न होने पर की कार्रवाई
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता सूची के लिए बुलाई गई बैठक में उपस्थित न होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर बीडीओ ने कार्रवाई की है। बीडीओ राकेश प्रसाद ने बताया कि तीन ग्राम पंचायत अधिकारियों और पांच सफाई कर्मियों का एक-एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास की प्राथमिकता सूची तय करने के लिए हुई बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी इंद्रजीत सरोज, पुत्तीलाल और हरवंश कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। जिससे सूची की फीडिंग नहीं हो पा रही है। आरोप है कि इसके पहले भी तीनों ग्राम पंचायत अधिकारी बिना बताए बैठकों से गायब रहे हैं। जबकि तीन ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में सरैया के सफाईकर्मी ओमप्रकाश पाल, अमरजीत, सरजू प्रसाद, चटौरा के संजय और भुड़कुड़ा के अजय कुमार का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।