फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे और सर्द पछुआ हवा से ठिठुरा तराई

विज्ञापन
सोमवार को बढ़ी ठंड में कुछ ऐसे निकले लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साल के आखिर में मौसम ने अपना मिजाज बदल ही दिया। सोमवार सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलने से ठंडक बढ़ गई और साथ ही गलन भी होने लगी। इससे लोग ठिठुरते नजर आए। अल सुबह तो मौसम साफ रहा, लेकिन बाद में कोहरे की धुंध छाने लगी। धूप न निकलने और सर्द हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। इस बीच लोग गर्म कपड़ों में बाहर निकले। कई लोग चेहरे भी ढककर निकले। सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड गया है।

सोमवार दोपहर बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बादलों के साथ धुंध छाई रही। इससे पूर्व बारिश के बाद बादल छंटे तो रविवार को तेज धूप ने मौसम गर्म कर दिया था। हालांकि, नमी का स्तर 98 फीसदी होने से हवा ठंड का अहसास कराती रही। मौसम विभाग ने अब दो दिन कोहरे का अलर्ट जारी कर बचाव का सुझाव भी दिया है। मौसम विभाग से जारी एडवाइजरी के मुताबिक कोहरा होने की स्थिति में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें। फॉग लाइट का प्रयोग करें।
विज्ञापन



पहली जनवरी को अत्याधिक ठंड पड़ने की चेतावनी
नए साल के पहले दिन एक जनवरी को जिले में अत्यधिक ठंड पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक जनवरी को अधिकतम तापमान तो 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, पर न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इससे पहले 31 जनवरी को अधिकतम तापमान तो 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद दो से पांच जनवरी तक न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।


पूरे दिन सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

पलियाकलां/मझगईं। मझगईं व नौगवां कस्बा की बाजारों में खासा सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। गरीब तबके के लोगों के लिए यह ठंड और भी परेशानियां लेकर आ रही हैं। इसका कारण है कि मझगईं क्षेत्र में कहीं भी अलाव नहीं जलवाए गए हैं। पलिया शहर में भी रोटरी क्लब द्वारा जलवाए गए अलाव के अलावा प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। संवाद



गेहूं के लिए अच्छी, अन्य फसलों के लिए हानिकारक होगी अधिक सर्दी



लखीमपुर खीरी। सर्दी भले ही दिसंबर में शुरू हो गई थी, लेकिन लगातार धूप निकलने से इसका एहसास कम रहा। हालांकि सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। अगर यह मौसम इसी तरह एक हफ्ता से इससे अधिक दिनों तक रहा तो गेहूूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद होगा, लेकिन अन्य फसलों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।



जमुनाबाद में स्थिति कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप विसेन ने बताया कि सर्दी का मौसम गेहूं के लिए अच्छा होता है। सोमवार की तरह ही अगर 15 दिन और ऐसा ही मौसम रहे तो गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छा होगा। अगर मौसम फिर पहले की तरह होता है तो गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है।



डॉ. प्रदीप विसेन ने बताया कि आलू, सरसों, मटर आदि फसलों के लिए सर्दी नुकसान दायक साबित हो सकती है। इसमें कई प्रकार के रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है।




अच्छी आ रहीं सब्जियां



कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप विसेन ने बताया कि अब तक ज्यादा सर्दी नहीं पड़ी। इसकी वजह से टमाटर, गोभी सहित अन्य सब्जियों की पैदावार अच्छी हुई है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता की सब्जियां देखने को मिल रही हैं। अगर ज्यादा सर्दी होती है तो उसका असर सब्जियों पर रहेगा।



हाई ब्लडप्रेशर के मरीज रखें सेहत का ध्यान, नहीं तो पड़ जाएंगे बीमार
- मरीजों को उपचार के साथ ही ठंड से बचाव और खान-पान को लेकर चिकित्सक दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सर्दी के मौसम में हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को परेशानी हो सकती है। हाई ब्लडप्रेशर को बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं करें, नहीं तो भारी पड़ सकता है। अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सक उपचार के साथ ही सर्द मौसम में बचाव की सलाह दे रहे हैं।
एक दिन की हल्की बारिश के बाद मौसम काफी बदल चुका है। सोमवार को बदली के बीच पूरे दिन सर्द हवा चलती रही। इस मौसम में हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। अस्पताल में 10 से 15 प्रतिशत ब्लडप्रेशर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 840 मरीज देखे गए। इसमें सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार समेत त्वचा संबंध रोगों के मरीज ज्यादा रहे।
उधर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनें और ताजा पानी लें। देर रात तक न घूमें।
हृदयघात की संभावना ठंड में ब्लड प्रेशर के मरीजों में अधिक रहती है। खून भी जम जाता है। ऐसे मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करते रहें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन






सर्दी में इसका भी रखें ख्याल
- गर्म कपड़े पहनें, खासकर कान ढकने के लिए टोपा जरूर लगाएं।
- गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडा पानी पीने से बचें।
- सुबह-शाम टहलने से बचें और घर पर ही व्यायाम करें।
- प्यास लगे या न लगे, लेकिन पानी का सेवन जरूर करें।
- नियमित व पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें