फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी से रेप की कोशिश

Tue, 06 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो।
विज्ञापन
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
किशोरी से दुराचार की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते कि फूलबेहड़ क्षेत्र मे एक 16 वर्षीय किशोरी से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की रात शौच को गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही घात लगाए बैठे युवक ने किशोरी को दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत मे खींच ले गया। उसके साथ दुराचार की कोशिश की। युवती ने शोर मचाते हुए आरोपी को काट लिया। इससे पकड़ ढीली होने पर किशोरी भाग खड़ी हुई। घर आकर उसने परिवार वालों को आपबीती बताई। सुबह घर वाले पीड़ित को लेकर थाने लेकर पहुंचे और तहरीर दी। बताते हैं हल्का दरोगा ने मौका मुआयना कर एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ आनंद शाही ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें