फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ ने किशोर को निवाला बनाया

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
विज्ञापन
मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 नाले मे शौच के लिए गए किशोर को मगरमच्छ गहरे पानी मे खींच ले गया। किशोर का अधखया शव दूसरे दिन पानी मे उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना फूलबेहड़ के नयापुरवा गांव की है। 
विज्ञापन

फूलबेहड़ क्षेत्र मे बंधे के अंदर बसे जंगल नंबर ग्यारह के मजरा नयापुरवा निवासी लक्ष्मी का 15 वर्षीय पुत्र जसवंत मंगलवार अलसुबह शारदा नदी किनारे मछली का शिकार करने गया था। नदी से निकले एक सुतिया नाला में वह शौच करने पहुंच गया। इस दौरान एक मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। लोग जब तक जान पाते मगरमच्छ उसे गहरे पानी मे खींच ले गया। घर वालों ने काफी तलाश की पर उस रोज उसका कुछ पता नही लगा। बुधवार सुबह किशोर की अधखाई लाश पानी में उतराती मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें