फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल सील करने गई टीम से अभद्रता, गाली-गलौज की

Sat, 30 Aug 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को संबंधित निजी अस्पताल सील करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम से भवन स्वामी ने अभद्रता कर दी। टीम में शामिल चिकित्सकों का कहना था कि एक सदस्य ने गोली मारने तक की धमकी दी। हंगामा बढ़ता देख टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

थाना शारदानगर निवासी लवकुश ने अपनी पत्नी आरती (22) को प्रसव पीड़ा होने पर कपूरथला स्थित श्री शिवशक्ति हास्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया था। यहां पर दोपहर करीब 12 बजे आरती ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आरती की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पीड़ित पक्ष को शांत कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया था, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया तो देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल एडिशनल सीएमओ डॉ. रविमोहन गुप्ता, डॉ. अक्षत अग्रवाल, विजय वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। टीम के अधिकारियों के मुताबिक, वे लोग अस्पताल को सील करने की कार्रवाई कर ही रहे थे कि तभी भवन स्वामी ने अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वकीलों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
एसीएमओ डॉ. रविमोहन गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नीचे के कमरों को सील किया गया था। ऊपर के कमरे में भी मशीनें रखी थीं। सीज करने के दौरान घर के अंदर मौजूद महिला ने तू-तड़ाक करनी शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने फोन कर किसी को सूचना दी। इसके बाद चार से पांच वकील आए और हमलावर हो गए। टीम ने वकीलों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें