फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सम्मान के मंच पर चमकीं समाज की प्रतिभाएं

Mon, 16 Nov 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान समाज के लोग। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा का वार्षिकोत्सव रविवार देर शाम श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में मनाया गया। भगवान चित्रगुप्त की स्तुति और पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लकी ड्रॉ ने समारोह में रौनक बढ़ाई।
विज्ञापन

इस दौरान सामाजिक, व्यावसायिक, शैक्षिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चित्रांशों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ कुलभूषण, पूर्व राज्यसभा सांसद, प्रतिष्ठित व्यवसायी और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय डॉ. रविंद्र किशोर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृतियों को संजोने का संकल्प लिया गया।
संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह ने अतिथियों, समाजबंधुओं, मातृशक्ति और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। संचालन श्रेया पांडिया ने किया।
समारोह में पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, राजीव रत्न खरे, रमेश पांडिया, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, इंजीनियर राजेश, रविकांत, अनीता, लक्ष्मी, रीना, नितिन, कुलदीप समर, संजय और अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें