फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पटरी पर नहीं लौटी व्यवस्था... ढाई महीने में हुई केवल 49 फीसदी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुरुआत से ही पटरी से उतरी सरकारी धान खरीद व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हो पाया है। पहली अक्तूबर से 31 जनवरी तक चलने वाली खरीद में अब तक 49 फीसदी खरीद ही हो पाई है। ऐसे में लक्ष्य कैसे पूरा होगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

इस बार जिले को 1,95,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। शुरुआती दिनों से ही क्रय केंद्रों पर सन्नाटा रहा। बीच के कुछ दिनों में क्रय केंद्रों पर खरीद ने तेजी पकड़ी, लेकिन मौजूदा समय में एकाध किसान ही सरकारी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि किसानों के पास धान समाप्त हो चुका है, लेकिन सरकारी झंझटों से बचने के लिए आढ़तों पर जाकर नकद भुगतान के साथ ही फसल तुलवा रहे हैं।
धान खरीद की हालत यह है कि शुरुआती 42 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष महज 5.7 प्रतिशत ही खरीद हो सकी थी। निर्धारित चार महीनों में से ढाई माह से ज्यादा का समय बीत गया है और लक्ष्य के सापेक्ष आधी खरीद भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को राजापुर मंडी में खरीद की पड़ताल की गई तो सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा था। नाम न छापने की शर्त पर एक क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि रविवार को अवकाश होता है। असमंजस के चलते किसान सोमवार को भी नहीं आते हैं। इस बार सामान्य धान 2300 रुपये व ग्रेड ए वाला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।
कम खरीद पर डिप्टी आरएमओ सहित विपणन निरीक्षक पर हुई है कार्रवाई
बीते दिनों संभागीय खाद्य नियंत्रक रविशंकर मिश्र ने औचक निरीक्षण किया था। जहां पर धान खरीद में डिप्टी आरएमओ के अलावा कई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। नियंत्रक ने गड़बड़ी मिलने पर विपणन निरीक्षक गणेश को निलंबित कर दिया, वहीं डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल का झांसी स्थानांतरण कर दिया गया है।

-

एक दिन पहले ही डिप्टी आरएमओ का स्थानांतरण हुआ है। आंकड़े की सही जानकारी अभी नहीं है। इसके अलावा किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

संजय कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें