फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मझगई रेंज के वन कर्मियोंं पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Wed, 01 Oct 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ट्रक में त्रिपाल से ढकककर रखी गई खैर की लकड़ी। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मझगई रेंज के जंगल में अवैध रूप से खैर के पेड़ों के कटान मामले को टाइगर रिजर्व प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है। डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद रेंज के वनकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

एफडी ने बताया कि हाल ही में दक्षिण निघासन रेंज टीम ने निघासन-पलिया मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक में भरी अवैध खैर की लकड़ी पकड़ी थी। त्रिपाल से ढके ट्रक में भरी अवैध खैर की लकड़ी बहेड़ी जा रही थी। टीम ने ट्रक को पकड़कर सीज करने साथ ही ड्राइवर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
एफडी ने बताया कि जंगल में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों की जांच कराई जा रही है। गठित जांच टीम में सीतापुर समेत पलिया और दक्षिण निघासन रेंज के अधिकारी और वन कर्मियों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी वन कर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें