फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कई दिनों बाद सूरज ने दिए दर्शन

Thu, 01 Jan 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार कई दिनों तक ठंड, कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में रहने के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को सूरज के दर्शन हुए। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से गलन भरी ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे थे।
बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 16.3, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सूरज निकलते ही शहर और ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की छतों, आंगन और सड़कों के किनारे धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई और दिनभर ठंड के कारण घरों में कैद रहने वाले लोग बाहर निकले। मौसम विभाग ने शुक्रवार से आने वाले पांच-छह दिनों तक यलो अलर्ट जारी करते हुए घना कोहरा होने का पूर्वानुमान जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें