फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महाराजा अग्रसेन के आदर्शों की याद दिलाएगी प्रतिमा

Sun, 11 Oct 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मूर्ति स्थापना समारोह में आए बालाजी धाम खुटार के महंत नंदन जी महाराज का स्वागत करते समाजसेवी भव
विज्ञापन
मैलानी। नगर पंचायत की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन पार्क में हवन-पूजन के बाद विधि-विधान से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों को याद किया और पार्क को जिले का सबसे सुंदर आदर्श पार्क बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भीरा से आए पंडित अंशुल ने हवन-पूजन कराया। मूर्ति स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने जय अग्रसेन, जय अग्रोहा और जय वैश्य समाज के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने पांच हजार साल पहले ही समाजवाद की नींव रख दी थी। उनका ‘एक ईंट-एक रुपया’ का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम को गोला पालिका अध्यक्ष रिंकू शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री गुरमीत कौर व विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया। समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी ने आगंतुकों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें