फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी के जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
घर में शोकाकुल मृतक जवान अनुज का परिवार। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुवाहाटी में तैनात खीरी निवासी एक एसएसबी के जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। शव घर पहुंचा तो हर ओर से रोने चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। जवान 2013 में एसएसबी बटालियन में शामिल हुआ था। नौकरी के दौरान कई जगहों पर सेवाएं दीं।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी दिनेश चंद्र अवस्थी का पुत्र अनुज अवस्थी शुरूआत से ही सेना में जाने के इच्छुक थे। साल 2013 में चयन के बाद अनुज दार्जलिंग, बिहार और मौजूदा समय में गुवाहाटी में सेवाएं दे रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार की रात अनुज खाना खाकर कमरे में सोने गए थे, लेकिन अगली सुबह उठे नहीं।
बुधवार सुबह काफी देर तक तब अनुज उठे नहीं तो साथी जवानों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद अनुज के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जवानों ने दरवाजा तोड़ तो देखा कि अनुज सीने पर हाथ रखे बिस्तर पर पड़े थे। अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे अनुज का शव घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के बाद जवान को पूर्वाह्न करीब 11 बजे शहर के मुक्तिधाम पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।


दिवाली की रोशनी में छाया मातम का साया
लखीमपुर खीरी। दिवाली का दिन परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द दे गया। जवान अनुज के माता पिता, भाई और पड़ोसियों की आंखों में आंसू और चेहरे पर दर्द के निशान थे। इस खबर से परिवार ही नहीं पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
जवान अनुज से बड़े दो भाई हैं। बड़े भाई आशीष शादीशुदा हैं, बाकी दूसरे भाई अंकित और अनुज का विवाह नहीं हुआ था। ठीक दिवाली के दिन जवान अनुज का शव घर पहुंचा तो मां अरुणधति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बृहस्पतिवार को ही सलामी के बाद अनुज का का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें