बीपैक्स समिति बस्तौली मे लाइन में खडे़ किसान। स्रोत : संवाद
बिजुआ। विकासखंड बिजुआ में अब तक यूरिया की किल्लत कम नहीं हुई है। शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच भी किसान साधन सहकारी समितियों पर लाइन में खड़े रहे।
बस्तोली बी-पैक्स पर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। यहां 550 बोरी यूरिया खाद किसानों को उपलब्ध कराई गई। कई किसानों को शाम तक खाद नहीं मिल पाई। उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। किसान ललित कुमार, शिव पूजन मौर्य, सुरेंद्र अवस्थी और अमरीश सिंह ने बताया, कि साधन सहकारी समितियों में लंबे समय से यूरिया की कमी है। किसानों को प्राइवेट दुकानों से 300 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया खरीदना पड़ रहा है। साथ ही 300 रुपए का जिंक थैला भी खरीदना अनिवार्य किया जा रहा है।
बस्तोली और मालपुर बी-पैक्स पर कुछ परेशानियों के बावजूद लगभग लगातार यूरिया खाद का वितरण जारी है। धान की फसल में यूरिया डालने का समय होने के कारण किसानों की मांग बढ़ गई है।