फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काॅल डिटेल से खुलेगा रोहित की हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के टेकीकुंड़ा गांव निवासी रोहित (10) की मौत का राज अब खुलने वाला है। पुलिस काॅल डिटेल के सहारे कातिल तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के टेकीकुंड़ा गांव निवासी रोहित (10) पुत्र मुन्ना लाल की हत्या कर शव हत्यारों ने कहीं छिपा दिया था। चौथे दिन उसका शव गन्ना के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में मृतका की मां मंजो देवी ने पड़ोसी गांव की दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि गांव के एक व्यक्ति की साइकिल लेकर रोहित उसी दिन गांव तेजनपुरवा निवासी एक दुकानदार के पास गया था। उस दुकानदार से उसने दो पटाखे और बिस्कुट व गुटखा खरीदा, तभी से वह लापता था। पुलिस ने दुकानदार के भी बयान दर्ज किए और तीन संदिग्ध लोगों के फोन की काॅल डिटेल भी खंगाली। पता चला कि घटना वाली रात तीनों ने आपस में करीब सौ से अधिक काॅल की हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने एक लड़की के मामले में भी छानबीन की। घूम फिर कर पुलिस का ध्यान उन तीन फोन काॅल पर अटक जाता था। सीओ प्रीतमपाल सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा काॅल डिटेल के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले में काफी हद तक पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें