फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पति से परेशान होकर महिला सुतिया नाले में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के मुरारखेड़ा गांव निवासी एक महिला ने बीती रात पति से हुए विवाद के बाद सुतिया नाले में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि वहां टहल रहे लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के बाद दोनों को घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


मुरारखेड़ा कालोनी निवासी 32 वर्षीय ममता देवी पत्नी संजय कुमार का अपने पति से देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह सुतिया नाले पर पहुंची और कूद गई। किसी तरह से लोगों ने उसे बचाया। जानकारी देते हुए संपूर्णानगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि महिला का पति शराबी किस्म का है और बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला शुक्रवार को सुबह सुतिया नाले में कूद गई। उसी समय कुछ लोग टहल रहे थे और उन्होंने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। महिला को थाने लाकर उसके पति को बुलाया गया और दोनों के बीच सुलह कराते हुए उन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें