फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द राइजनिंग के दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर

Tue, 20 Oct 2015 07:21 PM IST
पलियाकलां/चंदनचौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र में चलाए जा रहे द राइजनिंग कार्यक्रम के दूसरे दिन एटीएस विद्यालय से बच्चों की दौड़ का आयोजन किया गया। इसके बाद डीएम किंजल सिंह की देखरेख में बच्चों को दो घंटे का योग सिखाया गया। यहां इसके अलावा कई और कार्यक्रम हुए और स्वास्थ्य शिविर में तमाम लोगों ने इलाज  भी कराया।
विज्ञापन

ग्राम धुसकिया में आयोजित इस दस दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन  दूसरे दिन मंगलवार को सुबह चंदनचौकी के एटीएस विद्यालय से दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। एटीएस विद्यालय से शुरू हुई दौड़ रामनगर तिराहा होते हुए धुसकिया, पचपेड़ा जाकर वापस धुसकिया में समाप्त हुई। डीएम किंजल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद बच्चों को दो घंटे तक योग सिखाया गया। इस दौरान जिलास्तरीय तमाम अधिकारी सुबह से ही व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे रहे। कहीं भी कोई कमी न हो जाए इसके लिए तहसील स्तरीय अधिकारी भी जीजान से मेहनत करते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें