फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण की जड़ें परिवार नियोजन की अनदेखी में छिपी : लू

Sun, 22 Jun 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोष्ठी में अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ आईएएस अ​धिकारी एल वेंकटेश्वर लू । स्रोत सूना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला ग्राम्य विकास संस्थान में रविवार को कर्मयोग, अभ्युदय एवं विकसित भारत विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के महानिदेशक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि कुपोषण की जड़ें मां की सेहत और परिवार नियोजन की अनदेखी में छिपी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने 3-5 वर्षों के अंतराल पर बच्चों के जन्म और महिला स्वास्थ्य पर जोर देते हुए विकसित भारत की संकल्पना को दान, श्रमदान व कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण से जोड़ने की अपील की। अग्निवीर योजना में महिलाओं की भागीदारी और राजनीतिक नेतृत्व में महिला समूहों की सक्रियता को बढ़ावा देने पर बल दिया।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कर्मयोग सेवा और समर्पण से ही पूरा होता है। विकसित भारत का रास्ता गांव और महिलाओं की भागीदारी से होकर जाता है। इस मौके पर एएसपी पवन गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें