मैगलगंज। दीक्षितपुर निवासी नवविवाहिता कोनल से हुई लूटपाट के दो दिन बाद भी पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। शुक्रवार को दो टीमें बनाकर आसपास के गांवों और मुख्य मार्गों पर दबिश दी गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रहीं हैं, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है।
पीड़िता और उसके भाइयों के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों लुटेरों के हुलिए का खाका तैयार कर लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि लूटकांड के खुलासे के लिए टीमें बनाई गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद