फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घटिया ईंटों से बन रहा था खड़ंजा, बीडीओ ने दिए हटाने के निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खड़ंजा निर्माण में लगाई गईं घटियां ईंटें हटाते श्रमिक।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
निघासन। ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत डाले जा रहे खड़ंजे में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर निरीक्षण के लिए गए खंड विकास अधिकारी ने ईंटें हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देश पर मंगलवार को निघासन बीडीओ जयेश कुमार सिंह तकनीकी टीम के साथ मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यह मार्ग गांव के बाज सिंह के घर से शीतलापुर पीडब्ल्यूडी तक बन रहा है। निरीक्षण के दौरान जब पीली और दोमा ईंटें पाई गईं तो बीडीओ ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता व ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से घटिया ईंटें हटाकर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि यह खड़ंजा मार्ग कुल 720 मीटर लंबा है। इसे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग 17 लाख रुपये की लागत से एके शुक्ला कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से बनवा रहा है। बीडीओ ने जांच आख्या जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें