फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षेत्र को मिली नई ट्रेन, मैलानी होकर चलेगी गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल

Sun, 12 Apr 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से कासगंज, बरेली, पीलीभीत, मैलानी और सीतापुर के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई, जबकि पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने अधिसूचना जारी की है। इससे क्षेत्रवासियों को मुंबई के बाद अब गुजरात के गांधीधाम तक जाने के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिल गई है।
अधिसूचना के अनुसार ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 17 व 24 अप्रैल, एक और आठ मई को गांधीधाम से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 20 व 27 अप्रैल तथा चार और 11 मई को संचालित होगी। यह ट्रेन चार फेरों के लिए कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन मार्ग के बजाय बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर और गोंडा जंक्शन होकर चलेगी।
विज्ञापन

समय सारिणी के अनुसार, गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल कासगंज से शाम 6:20 बजे चलकर बरेली सिटी से 8:55 बजे, इज्जतनगर से 9:16 बजे, पीलीभीत से 10:23 बजे, मैलानी से रात 11:35 बजे, सीतापुर से 1:30 बजे और गोंडा से 3:35 बजे होते हुए भागलपुर रात 8:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सुबह पांच बजे भागलपुर से चलकर गोंडा, सीतापुर, मैलानी (00:40 बजे), पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी और कासगंज होते हुए गांधीधाम पहुंचेगी।
रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि इस ट्रेन की बुकिंग पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी के माध्यम से 12 अप्रैल से शुरू होगी।
इधर, बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर स्पेशल भी परिवर्तित मार्ग से मैलानी होकर संचालित हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को मुंबई, सूरत और वडोदरा जाने में सुविधा मिल रही है।

लखीमपुर में ठहराव को लेकर उठी मांग
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल का ठहराव फिलहाल पीलीभीत में है, जबकि लखीमपुर में नहीं रखा गया है। इससे पहले गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का भी ठहराव लखीमपुर में नहीं था। सांसद उत्कर्ष वर्मा के हस्तक्षेप के बाद उसका ठहराव लखीमपुर में कराया गया था। अब इस ट्रेन के ठहराव को लेकर भी मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें