फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफरी पर बेईमानी कराने का आरोप

Tue, 06 Oct 2015 07:20 PM IST
सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सहसंयोजक गायत्री इंटर कॉलेज के छात्रों ने रेफरी पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि रेफरी ने एक टैंपो चालक को छात्र बनाकर खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कर लिया। विरोध करने पर उसे बाहर का रास्ता दिखाया गया। किसी तरह से गायत्री इंटर कॉलेज के छात्रों को शांत कराया। वहां पर दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नगर के खेल के मैदान में नगर समेत तहसील के निघासन, बम्हनपुर, तिकुनियां, बेलरायां और समेरा बाजार सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलों को शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम का संयोजक निघासन के स्कूल जिला पंचायत इंटर कॉलेज और सह संयोजक द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज को बनाया गया। आरोप है कि कार्यक्रम के शुरुआत में ही सेमरा बाजार से आए एक रेफरी ने दो स्कूल के छात्रों का पक्ष लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक स्कूल के शिक्षक ने प्रतियोगिता जीतने के लिए टैंपो चालक को खिलाड़ी छात्र बनाते हुए प्रतियोगिता में शामिल कर लिया। आरोप है कि वहां पर मौजूद शिक्षकों के विरोध करने पर उसे खेल के मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों का आरोप है कि सौ मीटर की दौड़ में उनके स्कूल के छात्र आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, लेकिन रेफरी ने तीन नंबर पर आने वाले छात्र को प्रथम स्थान पर दिखाते हुए उसे खेल में बाहर कर दिया। इससे नाराज गायत्री इंटर कॉलेज के छात्र और शिक्षकों ने रेफरी का विरोध करना शुरू कर दिया। छात्र हंगामा करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर वापस चले आए। अनहोनी के डर से वहां पर सिपाहियों को तैनात किया गया है। उधर रेफरी ने बताया कि लाइन से बाहर होने के कारण छात्र को आउट किया गया था। यह सच है कि भीड़ अधिक होने के कारण टैंपों चालक खेल खेलने के लिए आ गया था। बाद में उसे हिदायत देकर बाहर किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें