गांधी स्मारक उमा विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित वूमेन पॉवर हेल्पलाइन 1090 से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गयीं।
विद्यालय में छात्राओं को बताया गया कि वे किसी छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल सामने वाले पर पेपर स्प्रे, दुपट्टे, हेयर पिन, चाकू, पेन से हमला करें, जोर से चीखें। मदद को आवाज लगाएं, टेंपो या टैक्सी पर बैठने से पहले उसका एक फोटो खींचकर व्हाट्स अप पर अपने परिवार और रिश्तेदारों को भेज दें। किसी भी स्थित में किसी पर अंधविश्वास न करें, 100 नंबर को भी डॉयल करें। जानकारी देने के बाद विद्यालय की 10 लड़कियों को पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए फार्म भरवाए गए। इन छात्राओं को विभाग आत्म सुरक्षा के लिये प्रशिक्षण देगा। ये पॉवर एन्जल कहलाएंगी। संचालन सौरभ दीक्षित व राजेश कुमार ने किया।
इस मौके पर महेश गुप्ता, राधेश्याम, अनूप गुप्ता, आमिर हुसैन, आदित्य पांडेय, रामसनेही, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।