निघासन। सिंगाही देहात ग्राम पंचायत में राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीण रमेश यादव ने गांव के कोटेदार पर राशन में कटौती करने आरोप लगाया है। रमेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
रमेश यादव का आरोप है कि कोटेदार उन्हें हर माह तय मात्रा से कम राशन देता है। इस बार भी उन्हें एक किलो राशन कम मिला है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कोटेदार ने कथित रूप से उन्हें धमकाया। कोटेदार फागूराम का कहना है कि उन्हें ऊपर से ही कम राशन मिलता है, ऐसे में सभी लाभार्थियों को पूरी मात्रा देना संभव नहीं होता। पूर्ति निरीक्षक रामसेवक का कहना है, कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कराई जा रही है। अगर कोटेदार दोषी पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद