फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढे बन रहे जानलेवा, संभल कर चलें

विज्ञापन
कचेहरी रोड पर गड्डे - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद शहर की सड़कों के गड़ढे पिछले पांच साल में नहीं भर सके। शहर की ऐसी कोई रोड नहीं है, जिस पर बेधड़क पैदल या फिर बाइक से चला जा सके। जबकि सूबे की कमान संभालने के बाद से लेकर अब तक योगी सरकार हर साल सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश देती रही। मगर, मनमाना रवैया अपनाकर पालिका प्रशासन ने इस पर ध्यान तक नहीं दिया।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन भी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने से मुंह मोडे रहा। जबकि गड्ढों की बजह से सड़कों पर निकलना मुश्किल है। आए दिन इनकी वजह से साइकिल एवं बाइक सवार गिरकर चोटि हो रहे हैं। शहर की जेल रोड, डीसी रोड, रानी गंज फाटक रोड सहित विलोबी मैदान के सामने से सपा कार्यालय जाने वाली रोड जगह जगह पर टूट गई है। इससे गड्ढे होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है।
अस्पताल में हर रोज आ रहे घायल
जिला अस्पताल में आए दिन खराब सड़कों की वजह से घायल होकर लोग आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही काशीनगर निवासी एक महिला की स्कूटी से गिरने से मौत तक हो गई है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन लोग गड़ढों की चपेट में न आते हो। कई बार बाइक सवान अचानक गड्ढा सामने आने पर उससे बचने के चक्कर में हादसे का शिकार हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन निवासी विवेक तिवारी बताते हैं कि ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिस पर गड्ढे न हो। अक्सर इनकी वजह से हादसे होते हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिम्मेदार ध्यान तक नहीं दे रहे।
सलेमपुर कोन निवासी अजीत वर्मा बताते हैं कि रोजाना बाइक से महिला अस्पताल आना जाना होता है। गड्ढों के कारण बाइक से चलना मुश्किल है। बजडी पर फिसलने से बाइक पलटने का डर रहता है।
शहपुरा कोठी निवासी अमन मेहरोत्रा बताते हैं कि शहपुरा कोठी चौराहा पर ही रोड ही जर्जर है। कुछ ऐसा ही हाल जेल रोड का भी है। सीओ कार्यालय से रानीगंज फाटक वाली रोड के हालत तो बेहद खराब हैं।
सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जा चुका है। यदि गड्ढे फिर से हो गए हैं तो उन्हें भरवाया जाएगा। सीओ कार्यालय से रानीगंज फाटक वाली रोड का टेंडर हो चुका है। जल्द ही हॉट मिक्स से निर्माण होगा।
विज्ञापन

आरआर अंबेष अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

जेल रोड पर गड्डे- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें