धौरहरा। सिसैया गांव से रेस्क्यू किए गए तेंदुए की मौत के बाद सोमवार शाम चार डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमाॅर्टम किया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पैनल में डॉ. दयाशंकर, डॉ. तलहा, धौरहरा के डिप्टी सीवीओ डॉ. राकेश सहित चार चिकित्सक शामिल रहे। पोस्टमाॅर्टम के दौरान तेंदुए के शरीर पर ऐसी कोई स्पष्ट चोट नहीं मिली, जिससे मौत के कारण की पुष्टि हो सके।
डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि तेंदुए की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए दिमाग का नमूना भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल वन विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। संवाद