फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, तीन साथी भागने में सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। तुरंत ही तत्परता दिखाते हुए उसे भागकर गिरफ्तार कर लिया गया पर पकड़े गए आरोपी के तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में छापे मार रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां से गुजरे। शक होने पर पुलिस ने युवकों को रोकने की कोशिश तो वे भागने लगे। पुलिस कर्मी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े तो एक युवक ने फायर झोंक दिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर उसे दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।
सूचना मिलने पर आसपास के थानों की काफी फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया युवक सीतापुर जिले का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उस पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक ने फायरिंग की। उसे पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-संकल्प शर्मा, एसपी खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें