फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार्जशीट से नाम हटाने के लिए दरोगा पर रिश्वत मांगने का आरोप

Sat, 02 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना पलिया के मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी विष्णु महेश ने विपक्षियों पर मुकदमे में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराए जाने का आरोप लगाया है। चार्जशीट में नाम हटवाने के नाम पर दरोगा ने दो लाख रुपये मांगे तो पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मामला साल 2022 का है। पीड़ित के मुताबिक, 16 जनवरी, 2023 को खुद के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज होने की बात पता चलने पर वह पलिया कोतवाली गए। आरोप है कि विपक्षी ने फर्जी तरीके से मारपीट के मुकदमे में उसका नाम शामिल करवा दिया। पीड़ित का कहना है कि एक दिसंबर से लेकर सात दिसंबर, 2022 तक वह अपने घर के बजाय एक रिश्तेदारी में गया था। इसी बीच रंजिशन विपक्षी ने उस पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।
इधर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू की तो पीड़ित को थाने पर बुलाया, जहां पर उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने बताया कि वह रुपये नहीं दे पाया तो उसके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। इसकी जानकारी होने के बाद वह लगाकार पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई न होने पर वह एसपी कार्यालय पहुंचा जहां पर उसे न्याय मिलने का भरोसा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

प्रार्थना पत्र मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें