लखीमपुर खीरी। बिना नंबर की मोटर साइकिल से आए उचक्के ने मंगलवार सुबह महिला के कान के कुंडल नोचकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाले, पर सफलता नहीं मिली।
थाना नीमगांव के ग्राम बाछेपारा निवासी विवेक द्विवेदी अपनी पत्नी बृजरानी के साथ किसी काम से बसहामाफी बाइक से जा रहे थे। सुबह करीब 9:40 बजे जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र में खंडेलवाल कोल्हू स्टोर के पास पहुंचे। तभी पीछे से बिना नंबर की सफेद अपाचे पर सवार उचक्का आया और दाहिने कान का कुंडल नोचकर भाग गया। उचक्के ने हेलमेट लगा रखा था। इस वजह से उसको देख नहीं सके।
कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद