फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोल बम-बम के साथ बढ़ी आस्था की डगर

Wed, 05 Aug 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए लगाया चाय पकौड़ी और खिचड़ी का लंगर। स्राेत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन में बाबा गोला गोकर्णनाथ धाम की ओर कांवड़ियों का जत्था लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को धौरहरा से 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवभक्त रवाना हुए, जबकि बिजुआ के बोझवा से 801 महिलाओं की 10वीं विशाल कांवड़ यात्रा निकली। दूसरी ओर कांवड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पहली बार विकास भवन के जिला स्तरीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर और भंडारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

धौरहरा के सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर से शिवभक्तों का जत्था 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर बाबा गोला गोकर्णनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा का आकर्षण भगवान शिव की प्रतिमा रही, जिसे श्रद्धालु कंधों पर लेकर चले। यात्रा में दिनेश भोजवाल, चंदन भोजवाल, विपुल भोजवाल, छोटू वर्मा समेत करीब दो दर्जन शिवभक्त शामिल रहे।
बिजुआ के बोझवा स्थित अद्भुत साईं धाम से 801 महिलाओं की 10वीं विशाल कांवड़ यात्रा निकली।
महिलाओं ने पहले 12 ज्योर्तिलिंग शिव मंदिर और साईं धाम में पूजा-अर्चना की, फिर शारदा नदी से जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए पैदल रवाना हुईं। यात्रा में दौलतापुर, कचनारा, मझौरा, बोझवा, भीरा, किशनपुर, कांप और धर्मापुर समेत आसपास के गांवों की महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पहली बार विकास भवन के जिला स्तरीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन ने डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, पुलिस लाइन निरीक्षक आदित्य सिंह, उपायुक्त राज्य कर खंड के कुंवर मृत्युंजय और पुलिस लाइन निरीक्षक पुष्पराज कुशवाला को जोनल अधिकारी बनाया है। अवनीश कुमार यादव और रविंद्र कुमार रिजर्व जोनल अधिकारी हैं। बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, अश्वनी सिंह, महावीर, शरद कुमार सिंह, संदीप कुमार तिवारी और गगनदीप को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। छह अन्य अधिकारी रिजर्व में रहेंगे। सभी अधिकारी रविवार से सोमवार देर रात तक ड्यूटी पर रहेंगे।
मटेहिया स्थित गुरुद्वारा संतगढ़ में संत बाबा भगवान दास जालंधर वाले और ग्रंथी बाबा गुरदयाल सिंह के निर्देशन में कांवड़ियों के लिए लंगर लगाया गया। श्रद्धालुओं को शीतल जल, गरम पकौड़ियां और अदरक वाली चाय परोसी गई। वहीं बोझवा चौराहे पर समाजसेवी जगतराम मौर्य और उनकी टीम ने खिचड़ी, अचार और पापड़ का भंडारा कराया। जगतराम मौर्य ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।

कांवड़ियों के लिए लगाया चाय पकौड़ी और खिचड़ी का लंगर। स्राेत आयोजक

कांवड़ियों के लिए लगाया चाय पकौड़ी और खिचड़ी का लंगर। स्राेत आयोजक

कांवड़ियों के लिए लगाया चाय पकौड़ी और खिचड़ी का लंगर। स्राेत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें