फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंचायत में होना था 40 डिसमिल जमीन का फैसला, पहले ही भिड़े तीन सगे बुजुर्ग भाई

Fri, 17 Jul 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बरौंछा में खेत के लिए आपस में विवाद करते भाई। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बांकेगंज। बरौंछा गांव में 40 डिसमिल जमीन के बंटवारे का फैसला शुक्रवार को बिरादरी की पंचायत में होना था, लेकिन इससे पहले ही खेत की जोताई को लेकर तीन सगे भाई आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर तीनों परिवारों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें सेवा सिंह (72) और गुरपाल सिंह (65) गंभीर रूप से, जबकि हरदेव सिंह मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर घायल दोनों लोगों को बांकेगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर मैलानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बरौंछा गांव निवासी चरन सिंह के तीन पुत्रों सेवा सिंह, गुरपाल सिंह और हरदेव सिंह के बीच 40 डिसमिल जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसे निपटाने के लिए शुक्रवार को गांव में बिरादरी की पंचायत होनी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे सेवा सिंह पंचायत के फैसले से पहले खेत की जोताई करने लगे। जानकारी होने पर वहां पहुंचे गुरपाल सिंह और हरदेव सिंह ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान खेत के पड़ोस में रह रहे तीनों भाइयों के परिवार के लोग भी पहुंच गए और देखते ही देखते तीनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। धारदार हथियार के प्रहार से दो भाइयों के सिर और हाथ में गहरे जख्म हो गए, जबकि तीसरा भाई मामूली रूप से घायल हुआ।
सीओ गोला महक शर्मा ने बताया कि मामले में दो अलग-अलग तहरीर मिली हैं। एक पक्ष के वादी हरदेव सिंह की तहरीर पर सेवा सिंह व जरनैल सिंह, जबकि जरनैल सिंह की तहरीर पर हरदेव सिंह, गुरपाल सिंह और अरपिंदर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें