फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमैटिक वाटर वेंडिंग मशीन का उद्घाटन

Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
machine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अब रेलवे स्टेशन पर यात्री पैसे डालकर मशीन से ले सकेंगे पानी
विज्ञापन

रेलवे यात्री अब कम राशि खर्च कर आरओ से ठंडा पानी पी सकें गे। इसके लिए रेलवे ने स्टेशन पर ऑटोमैटिक वाटर वेंडिंग  मशीन लगवाई है। जिसका सांसद अजय मिश्र टेनी ने मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। 
इस मौके पर  मौजूद पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक मंडल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक  यात्रियों को एक लीटर पानी के लिए  15 रुपये खर्च करने पड़ते थे। लेकिन मशीन लग जाने से अब यात्रियों को अब पांच रुपये ही खर्च करने होंगे। इस मौके पर उमेश कुमार मिश्रा, एपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे श्रवण कुमार, स्टेशन अधीक्षक एसएस  श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूआई अरविंद जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मैलानी बहराइच रेल प्रखंड का होगा अमान परिवर्तन
लखीमपुर खीरी। आरओ मशीन के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेल यात्रियों की सुविधाओं को सदैव प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म नंबर दो पर एक और आरओ मशीन लगवाई जाएगी।  सांसद ने बताया कि जिले में 47 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग थीं, जिन्हें खत्म किया जा रहा है, इससे अमान परिवर्तन के बाद दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी, इस प्रकार लोगों के निकलने के लिए मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास का काम चल रहा है। इस दौरान व्यापारियों ने गोला रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और ईदगाह, राजगढ़ की ओर रह लोगों के आने जाने के लिए स्टेशन से फ्लाई ओवर बनाने की मांग भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें