फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा से निकला गैंडा  डुंडेला जंगल पहुंचा

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

मेंहदी से बड़ागांव के बीच चहलकदमी कर रहा गैंडा
दुधवा प्रशासन ने कहा, नेपाल से आया गैंडा
दुधवा टाइगर रिजर्व से निकलकर गैंडा दक्षिण निघासन रेंज होते हुए पथ पौधरोपण रेंज के डुडैला जंगल तक आ पहुंचा है। ग्रामीणों ने गैंडे को मेंहदी, कुसमी और बड़ागांव के आसपास चहलकदमी करते देखा। गांव के निकट गैंडे की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई है। डीएफओ नार्थ सूरज ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गैंडे के पगमार्क मिलने की पुष्टि की है। उधर दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महाबीर कौजलंगि का कहना है गैंडा नेपाल से कतर्नियाघाट होते हुए यहां तक पहुंचा है।
चार-पांच दिन पहले एक गैंडा उत्तर खीरी वन प्रभाग के दक्षिण निघासन रेंज में देखा गया था। इसके बाद बिजुआ ब्लाक के चंदपुरा गांव के पास भी गैंडा दिखाई दिया था। अब दो दिन से पथ पौधरोपण रेंज के डुंडेला जंगल में गैंडे की चहलकदमी दिखाई दे रही है। गांव के आसपास खेतों में घूमते गैंडे को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने गैंडे की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी। इस पर डीएफओ नार्थ सूरज ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन

डीएफओ सूरज ने डुंडेला जंगल, मेंहदी, कुसमी और बड़ागांव के पास के खेतों में गैंडे के पगमार्क देखकर वहां उसकी मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने गैंडे की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगा दी है। उन्होंने बताया कि गैंडे के जंगल से बाहर आने की सूचना दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन को दे दी गई है। 
विज्ञापन

उधर दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलंगि का कहना है कि नेपाल से कतर्निया घाट जंगल के रास्ते होते हुए यह गैंडा यहां पहुंचा है। काफी दिनों से इसकी लोकेशन घाघरा नदी के आसपास मिल रही थी। आबादी के निकट पहुंचने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमों को सतर्क कर दिया गया है। पार्क उपनिदेशक ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि गैंडे से किसी तरह की छेड़छाड़ या खदेड़ने की कोशिश न करें। गैंडा अपने आप रास्ता तलाशकर जंगल चला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें