लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में दो किरायेदारों के बीच झगड़ा हो रहा था। चिल्लाने की आवाजें सुनाई देने पर वृद्धा भी मौके पर बीच बचाव करने पहुंच गई। इसी दौरान वृद्धा से किसी ने तेज आवाज में बात की। इसके बाद वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वृद्धा को हार्ट अटैक पड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
मोहल्ला ईदगाह निवासी श्याम सुंदर की पत्नी ललिता (65) की रविवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पति श्याम सुंदर का कहना है कि रविवार रात करीब 11 बजे उनके घर पर रह रहे दो किरायेदार आपस में विवाद कर रहे थे। ललिता दोनों पक्षाें के लोगों को समझाने गईं थीं। संवाद