लखीमपुर खीरी। इन दिनों सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जनवरी से लेकर जून तक हुए सड़क हादसों पर नजर डालें तो भले ही मृतकों की संख्या में कमी दर्ज की गई हो, लेकिन हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। आंकड़ों बताते हैं कि छह महीने में चार सौ से अधिक सड़क हादसे जिले में हुए। इन हादसों में ढाई सौ के करीब लोगों की जान गई। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
हर साल पूरे नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। ऐसे में तमाम जागरूकता कार्यक्रमों में लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। हाईवे पर बने अवैध कट और ब्लैक स्पॉट के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है। इन तमाम कार्यक्रमों के बाद भी सड़क हादसों में कमी होती नहीं दिखाई दे रही।
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ मंडल में साल 2024 के जून में सबसे ज्यादा घटनाएं लखनऊ में हुईं, जबकि लखीमपुर पांचवें स्थान पर रहा। वहीं जनवरी से लेकर जून 2025 में भी लखनऊ पहले नंबर पर रहा। यहां पर 816 सड़क हादसे हुए। वहीं लखीमपुर में 381 हादसे हुए। आंकड़ों के मुताबिक, लखीमपुर पांचवें स्थान पर रहा।
15 से अधिक हैं ब्लैक स्पॉट
जिले की अलग-अलग तहसीलों में हाईवे पर करीब 15 से अधिक ब्लैक स्पॉट हैं। इन ब्लैक स्पॉट पर होने वाले हादसों को कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से साइन बोर्ड लगाया जाता है, बावजूद इसके घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। सबसे ज्यादा घटनाएं हाईवे पर होती हैं।
हादसों की संख्या घटते हुए क्रम में
माह जून साल 2024 :::::2025
लखनऊ-123 ::: लखनऊ-164
हरदोई-87 :: हरदोई-103
उन्नाव-78 ::: सीतापुर-88
सीतापुर-70 ::: रायबरेली-76
लखीमपुर 60 ::: उन्नाव-72
रायबरेली-49 ::: लखीमपुर-48
मृतकों की संख्या घटते हुए क्रम में
माह जून साल 2024 ::: 2025
हरदोई- 58::: हरदोई-86
लखनऊ-50::: लखनऊ-69
उन्नाव-50 :::सीतापुर-58
लखीमपुर-37 ::: उन्नाव-47
सीतापुर-33 ::: रायबरेली-43
रायबरेली-30 ::: लखीमपुर-28
हादसों की संख्या घटते क्रम में
माह जनवरी से जून तक साल 2024 ::: 25
लखनऊ-816:::लखनऊ-871
हरदोई- 496::: हरदोई-632
सीतापुर-448:::उन्नाव-532
उन्नाव- 444:::सीतापुर-515
लखीमपुर-381:::रायबरेली- 448
रायबरेली- 282:::लखीमपुर-401
मृतकों की संख्या घटते हुए क्रम में
माह जनवरी से जून तक साल 2024 ::: 2025
हरदोई-293::: हरदोई- 391
लखनऊ-287::: लखनऊ 334
उन्नाव-276::: उन्नाव-326
सीतापुर-275::: सीतापुर-322
लखीमपुर-263::: रायबरेली-249
रायबरेली-164::: लखीमपुर-246