लखीमपुर खीरी। तहसील बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज शिवकांत सिंह मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपर जिला जज अभिषेक श्रीवास्तव शामिल हुए।
समारोह में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा एडवोकेट और महामंत्री विकेश कुमार तिवारी एडवोकेट सहित पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुबोध कान्त वर्मा, संयुक्त मंत्री संदीप कुमार, ऑडिटर अनुराग दिवाकर, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रतीक कुमार मिश्रा और तेज नारायण को भी शपथ दिलाई गई।
इस दौरान चुनाव अधिकारियों भूपेंद्र सक्सेना, दयाशंकर वर्मा, अशोक कुमार मिश्रा और गौरव अवस्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अजय कुमार शुक्ला एडवोकेट तथा सह अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट, बृजेंद्र बहादुर, अवधेश कुमार त्रिवेदी, यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।