फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने की थी ताऊ की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
The nephew had shot and killed Tau
विज्ञापन
सीओ बोले, विपक्षियों को फंसाना चाहता था मुस्ताक
विज्ञापन

जमुनहिया गांव में शुक्रवार रात को पीठ में गोली मारकर की गई थी शब्बीर गाजी की हत्या
मितौली। थाना क्षेत्र के पियरा जमुनहिया गांव के बाग में सो रहे बुजुर्ग शब्बीर की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, विपक्षियों को फंसाने के लिए ही मृतक के भतीजे ने ही अपने बुजुर्ग ताऊ की गोली मार कर हत्या की थी।
मितौली थाना क्षेत्र के पियरा जमुनहिया गांव के रहने वाले शब्बीर गाजी (80) की शुक्रवार रात बाग में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव शनिवार सुबह गांव के पास बाग में बनी झोंपड़ी में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के बेटे नबी मोहम्मद ने जमीन संबंधी विवाद बताते हुए गांव के ही छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से चल रहे थे। इस दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे। इससे पुलिस को मृतक के भतीजे मुस्ताक पुत्र अफसर निवासी जमुनहियां पर पहले से शक और पुख्ता हो गया। पुलिस ने जमुनहिया गांव के पास से ही मुस्ताक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस और घटना के समय पहने अभियुक्त की शर्ट बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि मुस्ताक ने अपने विपक्षी संजय और उसके परिवार के नैमिष, पप्पू, सोनू, शुभम और अपनी पत्नी के प्रेमी मुबारक निवासी जमुनहिया को रंजिशन जेल भिजवाने के लिए अपने ताऊ शब्बीर गाजी (80) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपने ताऊ शब्बीर की हत्या के मामले में जेल गए मुस्ताक पर मितौली थाने में ही हत्या के दो, डकैती के दो, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, रेप, हिंसा, मारपीट, शस्त्र अधिनियम, डकैती की योजना बनाने आदि के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें