फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायीकरण की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत

Thu, 29 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
tharu - फोटो : amar ujaja
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आठ दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
विज्ञापन

प्रशिक्षण में खीरी, बहराइच, उन्नाव, फतेहपुर की महिलाएं शामिल
दो थारू महिला समूहों को मिला फार्म मशीनरी बैंक
ट्रैक्टर और कृषि उपकरण पाकर लाभार्थियों खिले चेहरे
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रेरणा समूह के आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में डीएम आकाश दीप ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के बीच एकता और ईमानदारी ही सफलता की गारंटी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अपने कार्यक्षेत्र को व्यवसायीकरण की दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने परिवार की जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अन्य लोगों को भी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कृषि कार्य को बढ़ावा देने के साथ ही कहा कि स्वरोजगार को उन्नति के शिखर पर ले जाएं, जिसमें बैंक उनकी मदद करेंगे।
जिला पंचायत सभागार में रिसोर्स पर्सन, ब्लाक ट्रेनर का आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, डीएम आकाशदीप, सीडीओ अमित सिंह बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रशिक्षण शिविर में लखीमपुर के अलावा उन्नाव, बहराइच और फतेहपुर जिले की 100 महिलाएं प्रतिभाग कर रहीं हैं। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने कहा कि समूहों के गठन का उद्देश्य सामुदायिक विकास से जुड़ा है। इसलिए समूहों को सुदृढ़ कर व्यवसायीकरण होना चाहिए, जिससे इनका विस्तार हो सके। एनआरएलएम के तहत थारू जनजाति महिला ग्राम संगठन के दो समूहों आरती आजीविका संगठन गोबरौला चंदनचौकी और उजाला प्रेरणा महिला संगठन समूह को फार्म मशीनरी बैंक का लाभ देते हुए ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण वितरित किए गए। इससे कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा और समूह की आय में वृद्धि हो सकेगी। कार्यक्रम में ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) हो चुके गोला ब्लाक के दो राजस्व ग्राम बगहा और परसेहरा के ग्राम प्रधान शैलेश कुमार और राम सिंह को डीएम ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने कहा कि होनहार महिला समूह जनपद का नाम ऊंचा करते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त (एनआरएलएम) अजय कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर विधायक सुनील कुमार भार्गव, परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार यादव, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एलडीएम एके द्विवेदी, उपकृषि निदेशक डॉ शिव कुमार केसरी, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रशिक्षक देंगे सफलता के टिप्स
शिविर में शामिल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक सफलता के गुर सिखाएंगे। डीसी एनआरएलएम अजय कुमार पांडेय ने बताया कि विकास भवन स्थित प्रेरण हाल और सरना होटल में चार टीमें बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें हैदराबाद से मिशन मैनेजर के वेंकेटेश्वर राव, मिशन एक्जीक्यूटिव मुस्तफा, वी संतोष रेड्डी, ए नागराजा, लखनऊ से डॉ अनुपम पांडेय टिप्स देंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रशिक्षक भी ट्रेनिंग देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें