फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ साल में ही जर्जर हो गई डेढ़ करोड़ से बनी मोतीपुर-बांसताली सड़क

Tue, 10 Feb 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लक्ष्मी कांत मिश्रा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन को मोतीपुर से बांसताली समेत दर्जनों गांवों से जोड़ने वाली सड़क निर्माण के महज डेढ़ साल के भीतर ही पूरी तरह जर्जर हो गई है। इसे बनाने में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की गई थी, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री के कारण करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क का अधिकांश हिस्सा उखड़ चुका है।
विज्ञापन

सड़क पर गिट्टियां पूरी तरह फैल चुकी हैं, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई गई थी। जिम्मेदारों ने अनदेखी कर दी, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है।
यह सड़क ओयल कस्बे से जिला अस्पताल के सामने से होकर मोतीपुर, सरैयां, मोहम्दाबाद, कादीपुर, मूसेपुर, लाल्हवापुर, सफियापुर, सोठपुर होते हुए खीरी टाउन के बांसताली तक जाती है। इसी मार्ग से प्रतिदिन दो से तीन हजार लोगों का आवागमन होता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिला अस्पताल जाने का यह प्रमुख रास्ता है, जहां दूरदराज क्षेत्रों से रोजाना गंभीर मरीज और दुर्घटनाग्रस्त लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली के बावजूद न तो जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया और न ही स्थायी मरम्मत कराई गई। यह सड़क जिला पंचायत की तरफ से बनवाई गई थी।


निर्माण के महज तीन माह बाद ही सड़क उधड़ने लगी थी। ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह है कि सड़क एक बरसात भी नहीं झेल सकी।
-लक्ष्मीकांत मिश्रा, मोतीपुर
-

सड़क बनने के बाद एक बार मरम्मत कराई गई थी, लेकिन घटिया सामग्री के कारण फिर से जर्जर हो गई। पूरी सड़क पर गिट्टियां फैली हैं, जिससे रोजाना चलना मुश्किल हो गया है।
-मोहम्मद सफीक, जुलाहन पुरवा
-

पूरी सड़क उखड़ चुकी है। सुबह टहलने निकलने वाले लोग भी गिरकर घायल हो जाते हैं। हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
-विनोद कुमार रस्तोगी, एकतानगर


यह सड़क नई बनी थी, लेकिन बनने के तुरंत बाद ही उखड़ने लगी। अब तो इस पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं।
-सुमित श्रीवास्तव, ओयल
-
मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि सड़क खराब पाई गई तो उसे ठीक कराया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जागन सिंह, एएमए, जिला पंचायत

लक्ष्मी कांत मिश्रा

लक्ष्मी कांत मिश्रा

लक्ष्मी कांत मिश्रा

लक्ष्मी कांत मिश्रा

लक्ष्मी कांत मिश्रा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें