फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीमा पर जांच का तरीका बदला, दोनों तरफ लगाई बैरिकेडिंग

Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी पोस्ट खखरौला पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर जांच की जा रही है। पहले जहां छह जवान तैनात रहते थे, अब 12 जवान एक शिफ्ट में जांच का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

तिकुनिया से नेपाल जाने वाले मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों को गेट से 100 मीटर पहले ही रोकना शुरू कर दिया गया है। पहले ये वाहन सीधे सीमा तक पहुंच जाते थे। निजी वाहनों से जाने वाले पर्यटकों को भी जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
पोस्ट प्रभारी मेघनाथ ने बताया कि नए निर्देशों के तहत जांच का तरीका बदला गया है। आने-जाने वालों की मशीन से जांच की जा रही है और बैरिकेडिंग के जरिये उन्हें सुरक्षा घेरे में रखकर ही आगे बढ़ने दिया जाता है, जिससे किसी को बचकर निकलने का मौका न मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें