फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाजार में झालरों की बहार, आकर्षण बनी इलेक्ट्रॉनिक पटाखा चटाई

Sun, 12 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पूजा घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स झूमर। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दीपावली नजदीक आते ही शहर के बाजार में झालरों की बहार आ गई है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक चटाई पटाखा इस बार भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। खासियत ये है कि ये रोशनी के साथ कुछ देर तक पटाखे जैसी तेज आवाज निकालती है। धुआं रहित होने से ये ईको फ्रेंडली है।
विज्ञापन

पर्यावरण के अनुकूल होने से बच्चों और बड़े दोनों को ये पसंद आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि बढ़ती जागरूकता के कारण लोग अब ऐसे ईको-फ्रेंडली विकल्पों को अधिक तरजीह दे रहे हैं। वहींं, सजावट में नई थीम पर आधारित लाइटें भी लोगों की पसंद बन रही हैं। व्यापारी रमन शेखर रिंकू, सुनील वर्मा ने बताया कि पूजा घर के लिए विशेष झूमर 1250 रुपये से शुरू हैं। इलेक्ट्रॉनिक दीपक की कीमत 20 से 65 रुपये तक है। फायर स्टिक 1400 रुपये, जादुई छड़ी 110 रुपये, प्रोजेक्टर लाइट 350 रुपये, झरना लाइट 400 रुपये और स्टार लाइट 290 रुपये में मिल रही है। पिंचू और घास लाइट जैसी 120 मीटर लंबी झालरें 430 रुपये में खूब बिक रही हैं।


इस बार बाजार में अभी से रौनक है। दिवाली की तैयारियों में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। लोग सजावट के सामान के अलावा बिजली की तरह-तरह की झालरों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमन शेखर रिंकू, लाइट विक्रेता

पूजा घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स झूमर। संवाद

पूजा घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स झूमर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें