फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघिन के बिछड़े शावक को भी भेजा जाएगा मां के पास

विज्ञापन
पिंजरे में कैद बाघ शावक। स्त्रोत- वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। मोहम्मदी रेंज के इमलिया गांव में एक सप्ताह पहले पकड़ी गई बाघिन का दूसरा शावक जम्हौरा गांव के पास तीन दिन पहले पकड़ा गया है। अब इस शावक को भी उसकी मां के पास महराजगंज जिले के सोहागी बरवा अभ्यारण्य भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले मोहम्मदी रेंज के इमलिया गांव में एक बाघिन और उसका शावक पकड़ा गया था। बाघिन का दूसरा शावक भटककर मैगलगंज रेंज की बेहजम बीट के जम्हौरा गांव के पास पहुंच था।
जिसे वन विभाग की टीम ने तीन दिन पहले रेस्क्यू किया है। इसे जंगल में किसी अज्ञात स्थान पर सुरक्षित रखा गया है और उसकी देखभाल की जा रही है। भोजन के रूप में वह रोज बकरे का मांस खा रहा है और पानी पी रहा है
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव ) अनुराधा वेमुरी से अनुमति मिलने के बाद अब इस बाघ शावक को महराजगंज जिले के सोहागी बरवा अभ्यारण्य में आजाद करने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम के साथ रेस्क्यू वैन के जरिये वह स्वयं भी बाघ शावक को लेकर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें