लखीमपुर खीरी। लीड बैंक कार्यालय की ओर से नाबार्ड द्वारा तैयार संभावित संबद्ध ऋण योजना (पीएलपी) के आधार पर वर्ष 2026–27 के लिए वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विशेष जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में योजना जारी की गई।
जिले के लिए वर्ष 2026–27 में प्राथमिकता क्षेत्र ऋण का लक्ष्य 9,797.63 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक है। यह योजना कृषि, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, शिक्षा, आवास तथा अन्य क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाकर जिले के आर्थिक विकास को गति देगी।
बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट युगांतर त्रिपाठी, नाबार्ड के डीडीएम प्रसुन सोनार, जिला प्रबंधक (एलडीएम) अशोक कुमार गुप्ता समेत विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक व अधिकारी मौजूद रहे।