फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से निकलकर जंगल में गया तेंदुआ

Tue, 06 Jan 2015 06:01 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वनप्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से सटे गांव पूरनपुर में गन्ने के खेत में मौजूद तेंदुआ शावकों को लेकर जंगल के अंदर चला गया। इस बात की पुष्टि वन दरोगा रमेश मिश्र समेत स्थानीय लोगों ने की है।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पहले मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में जंगल से सटे गांव पूरनपुर में किसान लखवीर सिंह के गन्ने के खेत में मादा तेंदुए ने दो शावकों को जन्म दिया था। शावकों को खेत के कोने में खेलते देख कर गन्ना काटने गए मजदूरों ने इसकी सूचना स्थानीय वन कर्मियों को दी थी। डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने स्वयं वहां पहुंचकर शावकों के जन्म स्थान को देख कर खुशी व्यक्त करने के साथ ही वन कर्मियों को शावकों की 24 घंटे कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
उधर पूरनपुर गांव में तेंदुआ और शावकों की निगरानी कर रहे वनकर्मियों वन दरोगा रमेश मिश्र, फारेस्ट गार्ड सियाराम के अलावा स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार तेंदुआ और शावकों के जंगल की ओर जाने के पगमार्क खेतों में दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें